माता नैना देवी के दर्शन से लौटते समय काल बना टिप्पर, महिला और 2 बच्चों की दर्दनाक मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 17 Nov, 2026 10:49 AM

accident ludhiana news

माछीवाड़ा इलाके में देर रात उस समय भारी कोहराम और चीख-पुकार मच गई, जब माता श्री नैना देवी

लुधियाना/माछीवाड़ा (राज): माछीवाड़ा इलाके में देर रात उस समय भारी कोहराम और चीख-पुकार मच गई, जब माता श्री नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो सड़क किनारे खड़े एक टिप्पर से जा टकराया। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार एक महिला तथा दो बच्चों सहित कुल 3 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, इस भयानक हादसे में 27 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए माछीवाड़ा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।m प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरा यह टेंपो हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री नैना देवी के दर्शन करने के बाद वापस माछीवाड़ा लौट रहा था। टेंपो में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सवार थे। देर रात जब टेंपो माछीवाड़ा के नजदीक पहुंचा, तो सड़क पर खड़े एक टिप्पर के साथ इसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। रात के अंधेरे और अचानक हुई इस टक्कर से टेंपो में सवार यात्रियों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर हर तरफ घायलों की चीख-पुकार मची हुई थी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में एक महिला और दो बच्चों की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है। सभी 27 गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से माछीवाड़ा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!