Edited By Vatika,Updated: 18 Nov, 2026 12:32 PM

पट्टी-हरिके रोड पर बीते दिन हुए भीषण सड़क हादसे में 2..
शाहबाजपुर: पट्टी-हरिके रोड पर बीते दिन हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव शाहबाजपुर के रहने वाले गुरविंदर सिंह और सुखजिंदर सिंह शादी समारोह में शामिल होने के लिए पट्टी के पास स्थित एक पैलेस में गए हुए थे। समारोह से वापस अपने गांव लौटते समय जब वे पट्टी की खेमकरण चुंगी के पास पहुंचे तो उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार गुरविंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह और सुखजिंदर सिंह पुत्र निर्वैर सिंह, निवासी गांव शाहबाजपुर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। वहीं, कार में सवार हरमन सिंह, सतपाल सिंह और अर्श सिंह भी बुरी तरह घायल हो गए।