लावारिस पशु से टकराई गाड़ी 2 सगे भाइयों सहित 3 युवकों की मौत

Edited By Vatika,Updated: 27 Jul, 2020 08:51 AM

accident 3 died

गांव गोंदवाला-लुधियाना रोड पर लावारिस पशु कारण हुए सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों सहित 3 युवकों की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार

रायकोट(भल्ला): गांव गोंदवाला-लुधियाना रोड पर लावारिस पशु कारण हुए सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों सहित 3 युवकों की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बरीजा गाड़ी (नं. पीबी56डी-6654) जोकि काफी तेज रफ्तार से लुधियाना की तरफ से रायकोट की ओर आ रही थी।

जब वह गोंदवाला नजदीक रोड पर एक ढाबे के करीब पहुंची तो अचानक सड़क पर आए एक लावारिस पशु से टकराने के उपरांत यह गाड़ी सड़क किनारे एक ट्रांसफार्मर के खंभे से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी का इंजन कार में से निकलकर सड़क की दूसरी ओर जा गिरा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सिटी के प्रभारी हीरा सिंह संधु पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की सहायता से बड़ी मुश्किल से गाड़ी में सवार 3 व्यक्तियों को निकाला गया।

गाड़ी सवारों की पहचान गुरदीप सिंह ग्रेवाल और प्रदीप सिंह ग्रेवाल दोनों पुत्र हरजिंद्र सिंह वासी रायकोट और सुधार बाजार निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र मनजिंद्र सिंह के रूप में हुई। हादसे में प्रदीप सिंह वासी रायकोट और सुधार बाजार निवासी इंद्रजीत सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गुरदीप सिंह ग्रेवाल को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। मामले की जांच कर रहे एस.आई. गुरतार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!