दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2022 05:19 PM

acciden 3 died

संगरूर में पटियाला बठिंडा नेशनल हाईवे पर एक कार हादसे में एक ही परिवार के 3 व्यक्तियों की मौत हो

संगरूर: संगरूर में पटियाला बठिंडा नेशनल हाईवे पर एक कार हादसे में एक ही परिवार के 3 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार एक परिवार जो कि यू. पी. का रहने वाला था, अपनी कार में पटियाला से बठिंडा जा रहा था कि संगरूर में उनकी गाड़ी एक पुल से नीचे जा गिरी। जिस कारण 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

 मृतकों में दिनेश बाबू पार्सर पुत्र अतुल पार्सर, मोना पार्सर पत्नी अतुल पार्सर मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमोग पार्सर, अतुल पार्सर निवासी यू.पी. गंभीर रूप में घायल हो गए। जिन्हें रजिंद्रा अस्पताल पटियाला में रैफर कर दिया गया है। उधर थानेदार कंवलजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर बनती कार्यवाही की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!