AAP ने लोकसभा चुनाव का बजाया  बिगुल, केजरीवाल ने किए बड़े खुलासे

Edited By Urmila,Updated: 11 Mar, 2024 03:01 PM

aap sounds bugle for lok sabha elections

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा  दिया है। आज मोहाली पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा

 मोहाली : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा  दिया है। आज मोहाली पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पंजाब की जनता के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने दो साल पहले बड़े-बड़े नेताओं को हराकर आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जिताकर इतिहास रचा जिसमें हमें 117 में से 92 सीटें मिलीं।

यह भी पढ़ें : Punjab में बसों को लेकर आई बड़ी खबर, घर से निकलने का Plan है तो जरा सोच-समझ कर...

वह पंजाब के लोगों का एहसान तो नहीं चुका सकते, लेकिन पंजाबियों का विकास कर उनका जीवन स्तर ऊंचा तो उठा ही सकते हैं। इसीलिए पंजाब सरकार 24 घंटे काम कर रही। मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के मंत्री और विधायक 24 घंटे लोगों की सेवा कर रहे हैं। आज दो साल बाद भी पंजाब के बच्चों से पूछो तो सब एक ही बात कहते हैं कि 75 साल में ऐसी सरकार नहीं देखी। सी.एम. भगवंत मान के चेहरे पर पंजाब के चुनाव मैदान में उतर रही आम आदमी पार्टी ने भी अपना नया नारा 'संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान' जारी किया है।

यह भी पढ़ें : नकोदर माथा टेकने जा रहे पति-पत्नी के साथ हुई अनहोनी, सोचा ना था ऐसी आएगी मौ+त

सरकार गिराने की हो रही कोशिशें

केजरीवाल ने खुलासा करते हुए कहा  कि आज पंजाब में सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है, उनके विधायकों से रोज संपर्क किया जा रहा है। अकेले सी.एम. भगवंत मान केंद्र सरकार और राज्यपाल से लड़ रहे हैं। अब पंजाबियों का कर्तव्य है कि वे पंजाब की 13 सीटें जीताकर भगवंत मान के हाथ मजबूत करें। पंजाब के लोग उनके मालिक हैं, वह सेवक हैं। वब अपने मालिकों (पंजाब के लोगों) से और मांग करने आए हैं। विधानसभा चुनाव की तरह  लोकसभा चुनाव में भी 13 सीटों पर जिताएं। वह अपने लिए नहीं बल्कि आपके लिए 13 सीटें मांग रहे हैं। पंजाब की प्रगति के लिए 13 सीटें मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब में सनसनीखेज वारदात, साली के इश्क में अंधे जीजा ने किया रूंह कंपा देने वाला कांड

उनके मुख्यमंत्री और मंत्रियों को परेशान किया जा रहा है। केंद्र ने 8 हजार करोड़ रुपये रोक रखे हैं। अगर यह पैसा जारी हो जाए तो पंजाब आगे बढ़ेगा। राज्यपाल पंजाब का काम रोकने की कोशिश कर रहे हैं। यहां तक ​​कि केंद्र ने हमारे शहीदों की झांकियां भी खारिज कर दीं। केंद्र से लड़ने के लिए सी.एम. भगवंत मान का समर्थन करें, अगर वह लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो सी.एम. मान के हाथ मजबूत होंगे। लोकसभा में  सिर्फ रिंकू ने पंजाब की आवाज बुलंद की। जब पंजाब की झांकियां खारिज हुई तो सिर्फ रिंकू ने ही इसका विरोध किया बाकी 12 सांसदों ने विरोध तक नहीं किया। अगर आम आदमी पार्टी के 13 सांसद जीत गई वह संसद अंदर इनकी नाक में दम कर देंगे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!