Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Jun, 2023 06:37 PM

लुधियाना के जगराओं से आम आदमी पार्टी की विधायिका सरबजीत कौर माणूके एक नए विवाद में घिरती नजर आई है।
लुधियाना : लुधियाना के जगराओं से आम आदमी पार्टी की विधायिका सरबजीत कौर माणूके एक नए विवाद में घिरती नजर आई है। बताया जा रहा है कि एक एन.आर.आई. महिला ने विधायक माणूके पर कोठी पर कब्जा करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता महिला का नाम अमरजीत कौर है, जिसने माणूके के खिलाफ पंजाब सरकार तथा SSP आफिस में शिकायत की है। अमरजीत ने कहा है कि 'आप' विधायिका द्वारा उनके बंद पड़ी कोठी पर कब्जा करने की कोशिशें की जा रही हैं। वहीं महिला ने विधायिका माणूके पर राजनीतिक दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं।
वहीं दूसरी तरफ विधायक सर्बजीत कौर माणूके का कहना है कि उन्होंने यह कोठी किराए पर ली है। कोठी को लेकर फिलहाल विवाद चल रहा है, जिसमें कि उक्त कोठी पर दो पक्ष मालिकान हक जता रहे हैं। अगर कोठी पर उक्त NRI महिला का दावा सही पाया जाता है तो वह मकान की चाबी उसे सौंप देंगी। वहीं मामले को लेकर एस.पी. (डी.) मामले की जांच कर रहे हैं।