युवक पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

Edited By Radhika Salwan,Updated: 10 Jun, 2024 06:40 PM

a youth was attacked with a sharp weapon case registered

एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बटाला- एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में अभिषेक कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी गांधी कैंप बटाला ने बताया कि 6 जून की रात करीब 9 बजे उसकी दो व्यक्तियों के साथ मामूली बात पर बहस हो गई थी।अगले दिन वह सड़क पर जा रहा था तभी उक्त लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया। पुलिस ने अभिषेक कुमार के बयान पर संबंधित दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!