जालंधर में 'कोरोना' कारण 9वीं मौत, लुधियाना के DMC में 64 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम

Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2020 10:29 AM

9th death in jalandhar

कोरोना वायरस के कारण जालंधर के एक और मरीज़ ने लुधियाना के डी.एम.सी.  अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिला में कोरोना

जालंधर (रत्ता): कोरोना वायरस के कारण जालंधर के एक और मरीज़ ने लुधियाना के डी.एम.सी.  अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिला में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 9 तक पहुंच गई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार स्थानीय टैगोर नगर के रहने वाले 64 वर्षीय व्यक्ति को 1 जून को एस.जी.एल. अस्पताल से डी.एम.सी. अस्पताल रैफर किया गया था, जहां इलाज दौरान देर रात मरीज़ ने दम तोड़ दिया। उक्त व्यक्ति की गत दिवस ही रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई थी, जो शुगर की बीमारी से भी पीड़ित था। बता दें कि जिला जालंधर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जालंधर में अब तक कुल पॉजीटिव मामलों की संख्या 265 तक पहुंच गई है, जिनमें से 9 मरीज़ कोरोना ख़िलाफ़ जंग लड़ते हुए मौत के मुंह में जा चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!