जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते थक गया था मासूम, धीरे-धीरे थम गई सांसें

Edited By Vatika,Updated: 21 Aug, 2019 01:38 PM

4 year old child died of cancer

भाई मर्दाना संगीत एकैडमी शेरपुर के संचालक और समाजसेवी भाई हरविन्द्र सिंह हैरी बधेशा के चार साल के भांजे की कैंसर की भयानक बीमारी के साथ मौत हो जाने का अति दुखदायी समाचार प्राप्त हुआ है

शेरपुर (सिंगला): भाई मर्दाना संगीत एकैडमी शेरपुर के संचालक और समाजसेवी भाई हरविन्द्र सिंह हैरी बधेशा के चार साल के भांजे की कैंसर की भयानक बीमारी के साथ मौत हो जाने का अति दुखदायी समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी के अनुसार शरणजीत सिंह (4) पुत्र रणजीत सिंह बिट्टू निवासी झलूर जोकि पिछले 4 महीनों से सिर में कैंसर से पीड़ित था।  हैरी बधेशा ने बताया कि उनको शरणजीत सिंह की बीमारी बारे 26 अप्रैल 2019 को पता लगा। उसे इलाज के लिए लुधियाना में ले जाया गया था जहां से डाक्टरों ने उसे चंडीगढ़ में रैफर कर दिया। चार साल की यह नन्ही जिंदगी कैंसर जैसी भयानक बीमारी से आज सुबह आखिरकार हार गई। इस असामयिक मौत पर लायंस क्लब शेरपुर के प्रधान दीपक कुमार, सैक्रेटरी परमिन्द्र सिंह चहल, पी.आर. चमकौर सिंह आशट, डा. गुरिन्द्रपाल गोयल, प्रदीप कुमार दीपा आदि नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ गहरे दुख का प्रकटावा किया है।        
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!