गुरलाल पहलवान कत्ल केस में 4 और गिरफ्तार, हो सकते हैं बड़े खुलासे

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Feb, 2021 02:54 PM

4 arrested in gurlal pahalwan murder case

यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान गुरलाल सिंह पहलवान के कत्ल मामले में जिला पुलिस ने बुधवार शाम 4 और युवकों को........

फरीदकोट(जगतार): यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान गुरलाल सिंह पहलवान के कत्ल मामले में जिला पुलिस ने बुधवार शाम 4 और युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फरीदकोट निवासी राजिन्दर सिंह, भीमा, प्रदीप सिंह और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे 315 बोर पिस्तौल, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। इन पर हत्या के पहले गुरलाल पहलवान की रेकी करने के आरोप हैं।

PunjabKesari, 4 arrested in Gurlal pahalwan murder case

यह भी पढ़ें: सिद्धू ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- नेवले के भी सांपों से संबंध हो गए

जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सतविन्दर सिंह ने बताया कि गत 18 फरवरी को गुरलाल पहलवान का कत्ल किया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने फरीदकोट से संबंधित गुरिन्दर पाल उर्फ गोरा भाऊ, सुखविन्दर सिंह सन्नी ढिल्लों और सौरभ वर्मा को ग्रिफतार किया था। दो दिन पहले फरीदकोट पुलिस ने कत्ल के लिए शूटरों को हथियार सप्लाई करने वाले गांव घणिया निवासी गुरपिन्दर सिंह को गिरफ्तार किया था जबकि दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार तीनों आरोपियों को फरीदकोट लाने के लिए पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवा लिए हैं। सभी आरोपियों को 26 फरवरी तक फरीदकोट लाए जाने की उम्मीद है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!