तेज रफ्तार एक्टिवा से स्लिप हुए 3 युवक, PCR कर्मी लहूलुहान हालत में छोड़कर हुए फरार

Edited By Vaneet,Updated: 30 Jun, 2020 12:37 PM

3 youths slipped from high speed activa

कुछ पुलिस कर्मियों की छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण पूरे पुलिस प्रशासन को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।...

लुधियाना(तरूण): कुछ पुलिस कर्मियों की छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण पूरे पुलिस प्रशासन को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला शनिवार दोपहर को हौजरी के प्रमुख चौक वेट गंज के निकट घटित हुआ। जानकारी अनुसार एक पी.सी.आर. दस्ता नं. 54 एक एक्टिवा का पीछा कर रहा था। एक्टिवा पर तीन नौजवान सवार थे। पुलिस दस्ता चालान काटने के लिए उनको रोकना चाहता था। नौजवानों ने मास्क नहीं पाया हुआ था। 

इसी बात से घबरा कर नौजवानों ने एक्टिवा भगा ली और आगे जा कर उनकी एक्टिवा एक कार और दीवार के साथ टकरा गई। कार के साथ भयानक टक्कर में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। एक्टिवा के पीछे बैठे दो नौजवान बुरी तरह लहूलुहान हो गए, जबकि एक्टिवा चालक के कुछ चोटें आई। लेकिन दोनों युवक बेहोश होकर सड़क पर पड़े थे। दोनों युवक लगभग 10 मिनट तक सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े रहे। एक्टिवा चालक दोस्त ने नजदीक के लोगों से मदद मांगी और दोनों जख्मी दोस्तों को इलाज के लिए डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के लिए शर्मनाक बात है कि पीछा करने वाले पी.सी.आर. दस्ते नं. 54 ने लापरवाही की सभी हदें ही पार कर दी। पीछा कर रहे नौजवानों की एक्टिवा जब दुर्घटना ग्रसित होती है तो पुलिस मुलाजिमों को उनको अस्पताल लेजाने की बजाय मौके से ही फरार हो गए। पुलिस मुलाजिम किसी लफड़े में न फंस जाएं, इसलिए पुलिस कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी करने की बजाय भाग कर जान छुड़ानी चाही।

सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई घटना
वेटगंज चौक के पास हुई इस भयानक टक्कर की घटना वहां कई परिसरों के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पीछा कर रहा पी.सी. आर. दस्ता किस तरह नौजवानों को जख्मी हालत में छोड़ कर मौके से फरार हो जाता है। सूत्रों अनुसार दुर्घटना में जख्मी हुए नौजवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही जांच: पी.सी.आर. इंचार्ज
पी.सी.आर. इंचार्ज ए.सी.पी. जंग बहादर सिंह ने बताया कि उनको एक वीडियो मिली है। पुलिस वीडियो की तहकिकात कर रही है। इस घटना में यदि किसी पुलिस मुलाजिम की गलती सामने आई, उस खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!