24 वर्षीय युवक की दिल्ली मोर्चे से वापस आते समय दर्दनाक मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 06 Jan, 2021 01:44 PM

24 year old youth death while returning from farmer protest

मनप्रीत सिंह (24) पुत्र गुरदीप सिंह अपने मां-बाप का अकेला पुत्र था। पिछले 9-10 दिनों से मनप्रीत सिंह दिल्ली किसान आंदोलन में ट्रैक्टर ट्राली पर गया हुआ था।

बालियांवाली (शेखर): बठिंडा के गांव मंडी कलां के एक नौजवान की दिल्ली मोर्चे में से वापस आते हुए दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो जाने की दुखदायी ख़बर प्राप्त हुई है।मिली जानकारी अनुसार मनप्रीत सिंह (24) पुत्र गुरदीप सिंह अपने मां-बाप का अकेला पुत्र था। पिछले 9-10 दिनों से मनप्रीत सिंह दिल्ली किसान आंदोलन में ट्रैक्टर ट्राली पर गया हुआ था।

बीती रात वह अपने कुछ साथियों के साथ वापस अपने गाँव आ रहा था तो उसे अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। भारतीय किसान यूनियन एकता के इकाई प्रधान सुरजीत सिंह रोमाना, प्रधान बलजिन्दर सिंह भुल्लर ने कहा कि उक्त नौजवान संघर्ष दौरान शहीद हुआ है। इसलिए सरकार मृतक नौजवान के परिवार के एक मैंबर को सरकारी नौकरी दे और परिवार का सारा कर्ज़ माफ़ कर अधिक से अधिक आर्थिक सहायता करे। इस संबंधी थाना बालियांवाली के प्रमुख जसवीर सिंह ने कहा कि लाश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और 174 की कार्यवाही की जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!