पंजाब के 2 और Toll Plaza होंगे बंद, CM मान ने किया ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 30 Mar, 2024 12:06 PM

2 more toll plazas of punjab will be closed

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के 2 और टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है।

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के 2 और टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट करके दी है।

 

सी.एम. मान ने अपने एक्स अकाऊंट पर लिखा,  "लुधियाना से बरानला वाया सुधार.. राएकोट.. महिल कला के 2 टोल प्लाजा है, 1 गांव रकबा नजदीक  मुल्लापुर, दूसरा गांव महिल कला, जो एक ही कंपनी के है। कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिनों के लिए टोल को बढ़ाने की मांग की थी, जिसे पंजाब सरकार द्वारा नहीं माना गया। उन्होंने लिखा कि ये टोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे बंद हो जाएंगे.. इंकलाब जिंदाबाद।"

उधर, पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा के रेट फिर से बढ़ने जा रहे है। बता दें कि नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल  टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात 12:00 के बाद टोल के रेट में बढ़ोतरी की जा रही है, जिसके तहत हर  वाहन  से 5 से और 10 रुपए तक का ज्यादा टोल वसूला जाएगा।  इसका असर लुधियाना और जालंधर या उससे आगे यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा ।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!