मोहाली  Blast मामलाः पुलिस ने हिरासत में लिए 12 व्यक्ति

Edited By Vatika,Updated: 10 May, 2022 02:25 PM

12 arrested in mohali blast case

मोहाली के सैक्टर 77 स्थित पंजाब पुलिस के इंटैलीजैंस हैडक्वार्टर पर रॉकेट लांचर

मोहाली: मोहाली के सैक्टर 77 स्थित पंजाब पुलिस के इंटैलीजैंस हैडक्वार्टर पर रॉकेट लांचर से हुए हमले के बाद ज़िला पुलिस ने इस संबंध में करीब 12 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस दौरान पुलिस ने सोहाना थाने में धारा 307, गैरकानून्नी गतिविधियों (रोकू) संशोधन एक्ट, 2008 (यू. ए. पी. ए) की धारा 16, और विस्फोटक एक्ट की धारा 16 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला पंजाब पुलिस इंटैलीजैंस हैडक्वार्टर, मोहाली के इंचार्ज सब -इंस्पेक्टर बलकार सिंह के बयानों पर दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि मोहाली में सोमवार शाम करीब 7.30 पर खुफिया विभाग के मुख्यालय के बाहर धमाका हुआ। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। धमाके की सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। जानकारी के मुताबिक, खुफिया विभाग के दफ्तर की तीसरी मंजिल पर रॉकेट जैसी कोई वस्तु आकर गिरी, जिससे धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में ऑफिस के कई शीशे टूट गए। हालांकि गनीमत रही कि इस ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!