नहीं बाज आ रहा Pakistan! फिर भेजी करोड़ों की हेरोइन और हथियार, BSF ने की फायरिंग

Edited By Vatika,Updated: 18 Feb, 2023 01:55 PM

100 crore heroin and weapons recovered

हथियार बरामद करने में सफलता हासिल की है।

गुरदासपुर (विनोद):पाकिस्तान अपनी भारत विरोधी गतिविधियों तथा नापाक हरकतों से बाज नही आ रही है। आज सुबह धुन्ध का लाभ उठा कर पाकिस्तान के तस्करों ने पाकिस्तानी रेंजरों की मदद से जिला गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक ईलाके मे अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे 100 करोड़ रूपये कीमत की 20 किलो हैरोईन, 2 पिस्तोल,कारतूस तथा मैगजीन एक प्लास्टिक पाईप मे डाल कर भेजे। पंरतु सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान की इस गहरी साजिश को नाकाम कर दिया। इस संबंधी सीमा सुरक्षा बल के जवानों तथा तस्करों के बीच फायरिंग भी हुई। पंरतु तस्कर हैरोईन तथा हथियार आदि छोड़ कर वापिस भाग गए।

इस संबंधी सीमा सुरक्षा बल गुरदासपुर सैक्टर के डी.आई.जी.प्रभाकर जोशी जो इस बरामदी तथा फायरिंग का समाचार मिलने ही सीमा पर पंहुचे ने बताया कि आज भारत पाकिस्तान सीमा पर गहरी धुन्ध थी। इस धुन्ध का लाभ उठा कर पाकिस्तान की तरफ से प्लास्टिक पाईप मे डाल कर हैरोईन व हथियार भारतीय ईलाके मे भेजने की कोशिश की गई। जैसे ही जवानों ने कंडियाली तार के पास कुछ हलचल देखी तो सीमा सुरक्षा की 173 बटालियन के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब मे पाकिस्तान की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। परंतु जवानों की फायरिंग के सामने पाकिस्तानी तस्कर टिक नही सके तथा प्लास्टिक पाईप छोड़ कर वापिस पाकिस्तान की तरफ भाग गए।

 डी.आई.जी.प्रभाकर जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पंहुचे तथा सीमा पर से एक प्लास्टिक पाईप बरामद हुआ। जांच करने पर प्लास्टिक पाईप मे से 20 किलो हैरोईन(20 पैकेट)सहित दो पिस्तोल,6 मैगजीन तथा 242 गोलियां बरामद हुई। बरामद हैरोईन की अंतर्राष्ट्रीय माॢकट मे कीमत लगभग 100 करोड़ रूपये है। उन्होने कहा कि अभी भी ईलाके मे सर्च अभियान चल रहा है ताकि तस्करों द्वारा भेजी किसी अन्य आपतिजनक चीज को बरामद किया जा सके। प्रभाकर जोशी ने बताया कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नही आ रहा है तथ हमारे जवान पाकिस्तान की हर साजिश का मुकाबला करने के लिए तैयार है। आज भी पाकिस्तानी तस्करों ने गहरी धुन्ध का लाभ उठा कर हैरोईन आदि भारत मे भेजने की कोशिश की,जो हमारे जवानों ने असफल कर दी।
 फाईल नंबर   18 जीडीपी 01

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!