खेल-खेल में चली गई 10 साल की बच्ची की जान, मची चीख-पुकार

Edited By Vatika,Updated: 11 Jun, 2022 10:04 AM

10 year girl died

कच्चा तालाब इलाके में आज घर में खेलती एक 10 वर्षीय लड़की ने खेल-खेल में

गिद्दड़बाहा: कच्चा तालाब इलाके में आज घर में खेलती एक 10 वर्षीय लड़की ने खेल-खेल में दुपट्टे से फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक लड़की प्रीति की माता मन्नो ने बताया कि वह घरों में झाड़ू-पोंछा लगाने का काम करती है और उसका पति छोटे लाल बेकरी में काम करता है।

उसका पति सुबह 8 बजे काम पर चला गया। वह भी बेटी और 2 लड़कों को घर में छोड़ कर बाहर से ताला लगाकर काम पर चली गई। लड़की ने भाइयों के साथ खेलते हुए घर में पड़ी प्लास्टिक की बालटियां लगाकर अपने गले में दुपट्टा डाला और छत की हुक पर लटक गई। लड़की में कोई हरकत न होने पर उसके 8 और 7 वर्षीय भाइयों ने घर की छत पर चढ़ कर शोर मचाया। छोटे लाल घर पहुंचा और गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो उसकी बेटी की मौत हो चुकी थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!