Edited By Vatika,Updated: 18 Oct, 2023 02:36 PM
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
पंजाब डेस्कः पटियाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 किलो 600 ग्राम अफीम सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. परमजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर जश्न होटल के बाहर गांव उप्पल खेड़ी में नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच राजपुरा की तरफ से आ रही एक बस को बैरिकेड के पीछे रोका गया, तो उसमें से एक व्यक्ति उतरकर जा रहा था। शक होने पर पुलिस ने रोका तो तलाशी लेने पर 2 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।