पावरकॉम ने दूसरे दिन भी कोतवाली  समेत 5 दफ्तरों के काटे कनैक्शन

Edited By swetha,Updated: 11 Dec, 2019 09:16 AM

powercom cut connection of 5 offices including kotwali on second day too

वित्तीय संकट से जूझ रहे पावरकॉम ने आज दूसरे दिन भी 5 सरकारी दफ्तरों के बिजली कनैक्शन काट दिए।

पटियाला(जोसन): वित्तीय संकट से जूझ रहे पावरकॉम ने आज दूसरे दिन भी 5 सरकारी दफ्तरों के बिजली कनैक्शन काट दिए। पावरकॉम की टीम ने सब से पहले शहर की पुलिस कोतवाली पर धावा बोला। इसके बाद पावरकॉम की टीम ने सी.आई.ए. पटियाला का कनैक्शन काट दिया। इन दोनों पुलिस थानों की तरफ 3 लाख रुपए बिजली के बिल बकाया हैं। 

पॉवरकॉम की टीम ने इस के बाद पी.आर.टी.सी. कालोनी माडल टाऊन में स्थित एस.डी.ओ. हैल्थ के दफ्तर का कनैक्शन काटा। इस दफ्तर की तरफ 2 लाख 98 हजार बकाया बिल है। इसके बाद अबलोवाल में स्थित पब्लिक हैल्थ के दफ्तर का कनैक्शन काट दिया जिसकी तरफ 4 लाख 56 हजार बिल बकाया है। इस के बाद पावरकॉम की टीम ने कैनाल कालोनी में स्थित सरकारी दफ्तर का कनैक्शन काट दिया जिसकी तरफ 2 लाख 25 हजार बिल बकाया है। पावरकॉम के एक्सियन ढींडसा ने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह मुहिम जारी रहेगी। इसलिए जिन दफ्तरों की तरफ बिल राशि बकाया है, उनको अपने बिजली बिलों तुरंत अदायगी करनी चाहिए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!