Edited By Kalash,Updated: 16 Feb, 2025 06:31 PM

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 100 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 100 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.आई. जसवीर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में जब महिंदीपुर बाईपास पुल के नीचे पहुंची तो स्लिप रोड पर एक व्यक्ति खड़ा था जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया। वह हाथ में पकड़ा प्लास्टिक लिफाफा घास फूस में फैंक कर वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा।
एस.आई. ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करके फैंके गए लिफाफे की जांच की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल आनंदस उर्फ सूरज पुत्र वासदेव आनंद निवासी काठगढ़ के तौर पर हुई है। एस.आई.ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here