Edited By swetha,Updated: 18 Apr, 2019 09:56 AM
बलाचौर-रोपड़ मुख्य मार्ग पर एक बस और स्कूटर की टक्कर में स्कूटर चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रवेल सिंह सियाणा बेट अपने स्कूटर पर सवार होकर बलाचौर जा रहा था और उसके साथ स्कूटर पर राम विलास नामक व्यक्ति भी बैठा था।
बलाचौर (कटारिया/ किरण): बलाचौर-रोपड़ मुख्य मार्ग पर एक बस और स्कूटर की टक्कर में स्कूटर चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रवेल सिंह सियाणा बेट अपने स्कूटर पर सवार होकर बलाचौर जा रहा था और उसके साथ स्कूटर पर राम विलास नामक व्यक्ति भी बैठा था।
जब वे सतिकार ढाबे के नजदीक पहुंचे तो पीछे से पठानकोट डिपो की बस की टक्कर लगने से उक्त दोनों स्कूटर सवार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बलाचौर के एक अस्पताल में ले जाया गया, वहां डाक्टर ने रवेल सिंह को मृत घोषित कर दिया और राम विलास को पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर लिया है।