Amarnath Yatra:अमरनाथ यात्रियों के लिए अहम खबर... मिलेंगी ये सुविधाएं

Edited By Vatika,Updated: 13 Jun, 2023 07:35 AM

important news for amarnath yatra

अमरनाथ यात्रियों के लिए अहम खबर है।

पंजाब डेस्क: अमरनाथ यात्रियों के लिए अहम खबर है। दरअसल, अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए मुख्य आधार शिविर और उसके आस-पास 29 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे। जम्मू के भगवती नगर में यात्री निवास देश भर के तीर्थयात्रियों के लिए मुख्य आधार शिविर के रूप में कार्य करता है। 

अमरनाथ की 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्री यहीं से रवाना होते हैं। अमरनाथ तीर्थयात्रा 1 जुलाई को 2 रास्तों से शुरू होने वाली है। अधिकारियों के अनुसार यात्री निवास में लगभग 29 सी.सी.टी.वी. कैमरे और उसके आसपास के क्षेत्र में 360 डिग्री वाले 2 बड़े कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये कैमरे पूरे इलाके में 24 घंटे इलैक्ट्रॉनिक तरीके से नजर रखेंगे। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए वहां पर 4 बॉडी स्कैनर भी लगाए जाएंगे। 

जम्मू के भगवतीनगर क्षेत्र में स्थित यात्री निवास में पहली बार एक वातानुकूलित सामुदायिक रसोई हॉल के अलावा आधार शिविर की सभी इमारतों और सैटअप में क्लोज सर्किटेड फायर हाइड्रैंट सिस्टम भी होंगे। आधार शिविर 20 जून से पहले तैयार हो जाए, इसके लिए यहां मुरम्मत, जीर्णोद्धार और फेसलिफ्टिंग का काम भी तेज गति से चल रहा है।   

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!