पंजाब में आने वाले दिनों में शिखर पर होगी शीत लहर, टूटेंगे पिछले रिकार्ड

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Dec, 2020 01:47 PM

cold wave will occur in punjab breaking previous records

पंजाब व हरियाणा में आगामी 5 दिनों तक शीत लहर शिखर पर रहेगी और अधिकतम व न्यूनतम तापमान गिरावट के पिछले रिकार्ड तोड़ सकता है।

चंडीगढ़(नरेश): पंजाब व हरियाणा में आगामी 5 दिनों तक शीत लहर शिखर पर रहेगी और अधिकतम व न्यूनतम तापमान गिरावट के पिछले रिकार्ड तोड़ सकता है। इस दौरान पड़ने वाली जबरदस्त ठंड से बचाव हेतु जनता को सचेत रहने का भी आह्वान किया गया है। चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर मंगलवार को और तेज हो गई। दोनों राज्यों में हिसार के अलावा, नारनौल, अमृतसर और चंडीगढ़ सहित कई स्थानों पर पिछली रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। 

मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी चेतावनी में बताया गया है कि अधिकतम तापमान 5 डिग्री सैल्सियस तक और गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सैल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रात को व सुबह घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। 

PunjabKesari, Cold wave will occur in Punjab, breaking previous records

मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हिसार में तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर में तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण दोनों राज्यों में सुबह कई स्थानों पर विजीबिलिटी कम हो गई। हरियाणा के नारनौल में भी तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के करनाल, सिरसा, रोहतक और अंबाला में तापमान क्रमश: 2.6 डिग्री सेल्सियस, 2.5 डिग्री सेल्सियस, 2.6 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में भी ठंड का कहर जारी रहा, जहां लुधियाना में न्यूनतम तामपान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हलवारा में तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस और आदमपुर में 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बठिंडा, फरीदकोट, पटियाला और पठानकोट में भी रात बेहद ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 डिग्री सेल्सियस, 2.9 डिग्री सेल्सियस, 3.6 डिग्री सेल्सियस और 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दोनों राज्यों में अगले दो दिनों तक भीषण ठंड रहने का पूर्वानुमान लगाया है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!