दरिंदों ने आदिवासी महिला को बनाया हबस का शिकार

Edited By Updated: 16 Aug, 2015 09:49 PM

article

मध्यप्रदेश के देवास जिले के बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र में जंगल में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में ....

देवास: मध्यप्रदेश के देवास जिले के बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र में जंगल में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार है।  पुलिस ने बताया कि शहडोल जिले की निवासी यह महिला उसकी बहन से मिलने देवास आई थी। कल वह देवास आई तो उसका मोबाईल गुम हो गया। 

बस स्टेण्ड मीना बाजार के निकट एक व्यक्ति से मोबाईल लेकर अपने जीजा को फोन लगाया तथा मोबाईल की घटना सुनाई। जिस व्यक्ति का मोबाईल उपयोग किया वह महिला की बात सुन रहा था। कुछ समय बाद उसने अपने साथियों को एकत्र किया तथा महिला से कहा कि आपके जीजा आ गये है। तुमको बुला रहे है। महिला विश्वास कर इन लोगों के साथ वाहन में बैठ गई।   
 
पांचों बदमाश उसे जामगोद की पहाड़ी पर ले गये तथा सामुहिक दुष्कर्म किया। महिला जंगल में चिल्लाई तो मवेशी चराने वालों ने कथित आरोपियों की घेराबंदी की। इसमें आरोपी जावेद पकड़ में आ गया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उसके बताए अनुसार राजा उर्फ बाबू और रहमत उर्फ शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। इनके दो अन्य साथी फरार है। पुलिस ने पांचों लोगों के विरूद्ध सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य अपराधिक धाराओं के प्रकरण दर्ज किया है। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!