देवर ने पार की सारी हदें, मां सम्मान भाभी से कई महीनों तक करता रहा दुष्कर्म

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Mar, 2018 08:24 AM

rape case

मोगा निवासी एक महिला ने अपने देवर अमरीक सिंह पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कथित आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी 4 वर्ष पहले लखवीर सिंह निवासी...

मोगा(आजाद): मोगा निवासी एक महिला ने अपने देवर अमरीक सिंह पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कथित आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी 4 वर्ष पहले लखवीर सिंह निवासी लाल सिंह रोड मोगा के साथ हुई थी। उसके एक बेटी है। उसका पति साइकिलों की मुरम्मत का काम करता है, जबकि देवर अमरीक सिंह ऐनकें बेचता है। उसका पति काम से रात को 7-8 बजे के करीब आता है।

इसी बात का फायदा उठाते हुए उसके देवर अमरीक सिंह ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म व मारपीट की तथा धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसकी बेटी को मार देगा, जिस कारण वह चुप रही। 14 मार्च को जब मैं घर में कपड़े बदल रही थी तो उसका देवर अमरीक सिंह कमरे में आया और उससे दुष्कर्म किया, जिसका विरोध किया तो उसने मारपीट की और घर से फरार हो गया। मैंने इसकी जानकारी अपने पति को दी और इसके बाद अपने पति को साथ लेकर अपने मायके चली गई। अपने माता-पिता को जानकारी देने के बाद हमने उन्हें साथ लेकर पुलिस को सूचित किया।

इस संबंध में थाना सिटी साऊथ के प्रभारी इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की शिकायत पर उसके देवर अमरीक सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की अग्रिम जांच सहायक थानेदार राज कौर द्वारा की जा रही है। पीड़ित महिला का सिविल अस्पताल मोगा से मैडीकल चैकअप करवाया गया है और कथित आरोपी को काबू करने के बाद आज माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!