Edited By swetha,Updated: 10 May, 2018 05:38 PM
पुलिस ने हैरोइन सहित 2 को गिरफ्तार किया है।
मोगा(आजाद) : पुलिस ने हैरोइन सहित 2 को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज किक्कर सिंह के नेतृत्व में एस.आई. दिलबाग सिंह ने लिंक रोड राउंके कलां से गोबिंद सिंह उर्फ कुंदन पुत्र रेशम सिंह तथा गुरप्रीत सिंह पुत्र हरचंद सिंह निवासी मानूके गिल को 3ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। सी.आई.ए. स्टाफ के प्रभारी किक्कर सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले 6 माह से नशा तस्करी का काम करते थे। कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी गई है।