मानसिक तौर पर परेशान 17 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Edited By Mohit,Updated: 12 Jan, 2020 02:45 PM

mentally disturbed 17 year old youth commits suicide

जिले के गांव जलालाबाद भट्टे पर कार्यरत मानसिक तौर पर परेशान 17 वर्षीय युवक ने...........

मोगा (संजीव): जिले के गांव जलालाबाद भट्टे पर कार्यरत मानसिक तौर पर परेशान 17 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह थाना धर्मकोट ने बताया कि कल सवेरे 11:00 बजे के आसपास यह घटना हुई। 

मृतक 17 वर्षीय गगनदीप सिंह उर्फ गगना पुत्र रघुवीर सिंह निवासी जलालाबाद कई दिनों से पारिवारिक समस्या को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। जिस पर उसने कल घर का कमरा बंद करके फंदा लगा लिया। परिजनों ने शक होने पर कमरा खोल कर देखा तो गगना को रस्सी से लटकता व छटपटाता पाया। जिसे तुरंत मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डाक्टरों द्वारा प्रयत्न करने पर भी उसे बचाया नहीं जा सका।

जांच अधिकारी ने बताया कि घटना की मृत्यु की खबर धर्मकोट थाना को करीब 3:00 बजे मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मथुरादास सरकारी अस्पताल में रखवाया जहां आज मृतक के पिता रघुवीर के बयानों पर पोस्टमार्टम करवा 174 की कार्रवाई कर शव वारिसों के हवाले कर दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!