Edited By swetha,Updated: 09 Jun, 2019 09:54 AM
बाघापुराना से थोड़ी दूर निहाल सिंह वाला रोड पर फूलेवाला पुल के नजदीक कैंटर की चपेट में आने से दादी-पोते की मौत हो गई। हादसे में मृतक बच्चे का दादा गुरजंट सिंह भी घायल हो गया था, जो सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल है।
मोगा(आजाद): बाघापुराना से थोड़ी दूर निहाल सिंह वाला रोड पर फूलेवाला पुल के नजदीक कैंटर की चपेट में आने से दादी-पोते की मौत हो गई। हादसे में मृतक बच्चे का दादा गुरजंट सिंह भी घायल हो गया था, जो सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल है।हादसे का पता चलने पर थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार गुरतेज सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया जबकि चालक भागने में सफल हो गया।
जानकारी के अनुसार गुरजंट सिंह अपनी पत्नी कुलदीप कौर तथा पोते जौहलप्रीत सिंह के साथ गांव धूड़कोट रणसींह से आ रहे थे। उनके साथ दूसरे मोटर साइकिल पर उनका बेटा सुखप्रीत सिंह व उसकी पत्नी अमनप्रीत कौर भी आ रहे थे। जब वह फूलेवाला पुल के पास पहुंचे तो गुरजंट सिंह के मोटर साइकिल के पीछे आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में जौहलप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुरजंट सिंह तथा उसकी पत्नी कुलदीप कौर बुरी तरह घायल हो गए, जिनको सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया।डाक्टरों ने कुलदीप कौर की नाजुक हालत को देखते लुधियाना रैफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि गुरजंट सिंह उपचाराधीन है।