Edited By swetha,Updated: 31 Aug, 2019 03:27 PM
मोगा के गांव वड़ा घर में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की पहचान कुलवंत सिंह के तौर पर हुई है।
मोगाः मोगा के गांव वड़ा घर में 26 वर्षीय युवक की अत्याधिक शराब का सेवन करने से मौत हो गई। युवक की पहचान कुलवंत सिंह के तौर पर हुई है। मृतक के पिता ने बताया उसका बेटा नशीली गोलियों का सेवन करता था।
वह 20 दिन पहले ही बेटे का पिता बना था। इसी खुशी में कुलवंत अपनी मौसी के घर जाकर शराब पी रहा था। यहां उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया,यहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बताया कि उसके 2 बेटे और 1 बेटी है। कुछ साल पहले उसके बड़े बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर है।