श्री अकाल तख्त व एस.जी.पी.सी. को बादलों से आजाद करवाएंगे : सुखदेव ढींडसा

Edited By swetha,Updated: 25 Jan, 2020 12:44 PM

sukhdev singh dhindsa

मॉडल टाऊन जंजघर में सफर-ए-अकाली लहर के आरंभ दौरान एकत्र हुए पदाधिकारियों व सदस्यों को पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा, पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री सेवा सिंह सेखवां, दिल्ली सिख...

लुधियाना(कंवलजीत): मॉडल टाऊन जंजघर में सफर-ए-अकाली लहर के आरंभ दौरान एकत्र हुए पदाधिकारियों व सदस्यों को पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा, पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री सेवा सिंह सेखवां, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. व हरसुखविन्द्र सिंह बब्बी बादल ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब व शिरोमणि कमेटी सहित सिख शिक्षण संस्थानों से बादल परिवार से आजाद करवाया जाएगा। 

उन्होंने सिख संगत को इसके लिए डटने का आह्वान किया। इस बैठक का आयोजन इंटरनैशनल सिख फैडरेशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह खालसा, भाई मेजर सिंह खालसा और उनके साथियों ने किया था।ढींडसा व सेखवां ने कहा कि उनके द्वारा पार्टी में रहकर प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल द्वारा किए जा रहे पार्टी के पतन का हमेशा विरोध किया पर उनकी सुनी नहीं गई।

बादलों के राज में चिट्टा व रेत-बजरी बिकवाकर धन एकत्र किया जाता रहा। सिरसा वाले को बिना मांगे माफी दी गई, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी के दोषियों को कुछ नहीं कहा गया। मनजीत सिंह ने कहा कि अकाली दल को पहले पंजाब में मुंह की खानी पड़ी और अब दिल्ली में भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया पर बादल परिवार जलील होकर भी भाजपा का साथ छोडऩे की बात नहीं कर रहा।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!