इकट्ठे बैठकर शराब पी रहे दोस्तों में हुआ कुछ ऐसा कि साथी के साथ कर दिया बड़ा कांड

Edited By Urmila,Updated: 08 Apr, 2024 12:24 PM

something happened among friends who were drinking together

पुलिस को दी शिकायत में ठेकेदार दिनेश ने बताया है कि मृतक मजदूर को 2 दिन पहले विनोद मंडी से दिहाड़ी पर लेकर आया था।

लुधियाना : खाली प्लाट में बैठकर शराब पीने के दौरान 3 मजदूरों में आपसी विवाद हो गया। बहसबाजी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक मजदूर ने ईंट से हमला कर दूसरे मजदूर की हत्या कर डाली, जबकि तीसरा मजदूर घायल हो गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान कर रही है। उधर, पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार दिनेश की शिकायत पर मजदूर की हत्या करने वाले विनोद कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

2 दिन पहले ही आरोपी के साथ काम करने आया था मृतक

पुलिस को दी शिकायत में ठेकेदार दिनेश ने बताया है कि मृतक मजदूर को 2 दिन पहले विनोद मंडी से दिहाड़ी पर लेकर आया था। रविवार को मृतक मजदूर उससे 1000 रुपए लेकर गया था। इसके बाद रात को मृतक मजदूर, विनोद और राजा राम तीनों साथ बैठकर खाली प्लाट में शराब पीने लगे थे।

शराब पीने के दौरान बाकी दोनों का विनोद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विनोद ने तैश में आकर ईंट-पत्थर से दोनों पर हमला कर दिया था। इस हमले में विनोद ने मजदूर के सिर पर ईंट से बुरी तरह वार किए जिस कारण मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि राजा राम घायल हो गया था। हत्या के बाद विनोद फरार हो गया था। घायल मजदूर ने घटना के बारे में ठेकेदार को बताया फिर पुलिस को बुलाया गया।

मृतक की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम करवाएगी पुलिस

उधर, जांच अधिकारी कृष्ण लाल का कहना है कि आरोपी विनोद को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान की जा रही है। उसकी पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here    

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!