सौतेले पिता ने किया 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Edited By Vatika,Updated: 26 Apr, 2019 09:19 AM

rape with minor girl

10 वर्ष पहले पति की मौत के बाद 7 बच्ची की मां ने दूसरी शादी करवा ली। 6 महीने पहले नीयत खराब होने पर 55 वर्षीय सौतेला पिता 13 वर्षीय बेटी को डराकर हवस का शिकार बनाता रहा।  बच्ची के 5 महीने की गर्भवती होने पर मां को पता चला जिसके बाद थाना फोकल प्वाइंट...

लुधियाना(ऋषि): 10 वर्ष पहले पति की मौत के बाद 7 बच्ची की मां ने दूसरी शादी करवा ली। 6 महीने पहले नीयत खराब होने पर 55 वर्षीय सौतेला पिता 13 वर्षीय बेटी को डराकर हवस का शिकार बनाता रहा।  बच्ची के 5 महीने की गर्भवती होने पर मां को पता चला जिसके बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


पति की मौत के बाद 10 वर्ष बाद 7 बच्चों की मां ने की थी दूसरी शादी 
थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गोविंद्र कुमार के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान रमेश साहनी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी शादी लगभग 30 वर्ष पहले हुई थी और उसके 7 बच्चे पैदा हुए थे लेकिन 10 वर्ष पहले उसके पति की मौत के बाद उक्त आरोपी ने उससे शादी कर ली और सभी एक साथ रहने लग पड़े। उन्होंने & बड़ी लड़कियों की शादी कर दी और अब एक ही कमरे में 2 लड़कों व 2 लड़कियों के साथ रहते थे।


आरोपी की थी दूसरी शादी, बच्चे रहते हैं यू.पी.
पुलिस के अनुसार आरोपी की भी यह दूसरी शादी थी, उसकी भी पहली पत्नी मर चुकी है और ब"ो यू.पी. में रहते हैं। पुलिस के अनुसार पहले बदनामी के डर से मां-बेटी घर बदलकर रहने लग पड़ी लेकिन बाद में उन्होंने कार्रवाई करवाने का मन बनाया। पुलिस के अनुसार पीड़िता का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवाया गया है व आरोपी को अदालत में पेश कर अगली कार्रवाई की जाएगी।


तबीयत खराब होने पर चैकअप करवाया तो सामने आई काली करतूत
पीड़िता ने बताया कि हर रोज सुबह मां और बच्चों के काम पर जाने के बाद सौतेला पिता उसके घर में अकेले होने का फायदा उठा जबरदस्ती दुष्कर्म करता था। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां देता था। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन तबीयत खराब होने पर उसे डाक्टर के पास ले जाया गया तो उसके 5 महीने की गर्भवती होने बारे पता चला। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!