राहुल गांधी से मिला पंजाब यूथ कांग्रेस का शिष्टटमंडल

Edited By Updated: 29 Jul, 2016 12:04 PM

rahul gandhi Meet Punjab Congress workers

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से बीत दिन उनके निवास पर पंजाब यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात कर पंजाब के राजनीतिक हालातों को लेकर चर्चा की।

लुधियाना(रिंकू): कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से बीत दिन उनके निवास पर पंजाब यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात कर पंजाब के राजनीतिक हालातों को लेकर चर्चा की। 
 
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र राजा वडिंग़ की अध्यक्षता में राहुल से मिले पंजाब यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जहां प्रदेश के माहौल पर बातचीत की वहीं आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि इस बार के चुनावों में युवाओं का अहम रोल होगा। 
 
इस अवसर पर पंजाब युवा कांग्रेस के इंचार्ज डा. राजिंद्र मूड, प्रधान अमरप्रीत लाली, लुधियाना युवा कांग्रेस के प्रधान राजीव राजा, राहुल सिद्धू, कुलबीर जीरा, खुशबाज सिंह जटाना, दीपइंद्र रंधावा, पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव इंजी. सुखविंद्र राजा, कमलजीत बराड़, एडवोकेट बिक्रम पहलवान, वरिंद्र धालीवाल, गुरजोत ढींडसा, दमन बाजवा, कंवर बाजवा, गुरभेज टिब्बी व अन्य शामिल रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!