Edited By Vatika,Updated: 03 Jan, 2019 11:27 AM
राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के आरोप में गिरफ्तार यूथ अकाली नेताओं गुरदीप सिंह गोशा व मीतपाल सिंह दुगरी की बुधवार को जेल से रिहाई हो गई।
लुधियाना(कंवलजीत, स्याल): राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के आरोप में गिरफ्तार यूथ अकाली नेताओं गुरदीप सिंह गोशा व मीतपाल सिंह दुगरी की बुधवार को जेल से रिहाई हो गई।
गोशा व दुगरी ने कहा कि जेल जाने से गांधी परिवार के विरोध के लिए इरादे मजबूत हुए हैं। उन्होंने जगरांव पुल स्थित शहीदी स्मारक की पावन मिट्टी को माथे पर लगाकर कौम के लिए मर मिटने का संकल्प किया। इस अवसर पर रणजीत सिंह बतरा, गुरिन्द्रपाल सिंह पप्पू, जसबीर सिंह दुआ, वरिन्द्रपाल सिंह चावला, खुशजीत सिंह आदि उपस्थित थे।