स्मॉग की चादर में महानगर, विजीबिलिटी हुई कम

Edited By Vatika,Updated: 15 Nov, 2019 10:30 AM

ludhiana air quality index

पंजाब की औघोगिक नगरी लुधियाना की बात करे तों आज भी स्मॉग की चादर में स्थानीय नगरी लिपटी रही जिससे विजीबिलिटी कम (200 मीटर) रहने से यातायात प्रभावित हुआ।

लुधियाना(सलूजा): पंजाब की औघोगिक नगरी लुधियाना की बात करे तों आज भी स्मॉग की चादर में स्थानीय नगरी लिपटी रही जिससे विजीबिलिटी कम (200 मीटर) रहने से यातायात प्रभावित हुआ। आज ए.क्यू.आई. 250 पी.एम. रहा। अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री सैल्सियस की गिरावट के साथ 23.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी के साथ 15 डिग्री सैल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 91 व शाम को 60 प्रतिशत रही। बदले कूल-कूल मौसम का मजा युवा समेत हर वर्ग लेने लगा है। लोग हॉफ टी शर्ट से फुल बाजू और गर्म कपड़ों में शिफ्ट होने लगे हैं। आने वाले 24 घंटों के दौरान भी लुधियाना व आसपास के इलाकों में आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। 


सैटेलाइट सिस्टम पर बादल व स्मॉग पड़े भारी
पंजाब रिमोट सैंसिंग सैंटर लुधियाना के वैज्ञानिक डा. अनिल सूद ने सम्पर्क करने पर बताया कि इस समय महानगर में मौसम के हालात बेहतर नहीं है, क्योंकि इस समय भी आसमान पर चारों और स्मॉग ही छाई हुई है। जब उनसे यह पूछा गया कि आज पंजाब भर में कितने मामले पराली जलाने के सामने आए हैं तो उन्होंने बताया कि आसमान पर स्मॉग व कुछ इलाकों में बादल छाए रहने से सैटेलाइट सिस्टम रिकार्ड नहीं कर पाया। गत दिवस भी केवल 5 मामले ही पराली जलाने के सैटेलाइट में कैद हो पाए। मौसम के क्लीयर होने पर ही सही तौर पर पराली जलाने के मामले सैटेलाइट सिस्टम मेंं कैद हो पाते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!