Ludhiana: अवैध कब्जों पर नगर सुधार ट्रस्ट की कार्रवाई

Edited By Kalash,Updated: 02 Dec, 2024 05:34 PM

improvement trust action against illegal encroachments

नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना द्वारा भाई रणधीर सिंह नगर और शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना में ट्रस्ट प्लाटों पर किए अवैध कब्जों को खाली करवाने की कार्रवाई की गई।

लुधियाना (हितेश): नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना द्वारा भाई रणधीर सिंह नगर और शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना में ट्रस्ट प्लाटों पर किए अवैध कब्जों को खाली करवाने की कार्रवाई की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस सहित विभिन्न विभागों के सहयोग से भाई रणधीर सिंह नगर में पड़ते दो प्लाटों में एक प्लाट जिसमें अस्थायी झुग्गी बना कर गेट लगाया हुआ था और उस प्लाट में धोबी रहता था का कब्जा ट्रस्ट द्वारा अस्थायी झुग्गी को ढाने के बाद तुरंत प्राप्त कर लिया गया।    

इसके साथ ही दूसरे प्लॉट पर बैंक द्वारा स्थानीय अदालत के आदेशों के साथ गेट पर सील लगाई हुई थी। इस कारण उस प्लाट का कब्जा ट्रस्ट द्वारा प्राप्त नहीं किया जा सका और इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे ट्रस्ट की शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना स्कीम में पड़ते एक प्लाट, जिसमें अवैध रास्ता निकाला हुआ था और सड़क बनाई हुई थी का कब्जा ट्रस्ट द्वारा प्राप्त कर चारदीवारी कर दी गई है। चेयरमैन ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा अवैध कब्जे खाली करवाने की मुहिम भविष्य में जारी रहेगी।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!