Edited By Vatika,Updated: 26 May, 2018 01:31 PM
चांद सिनेमा के नजदीक नगर निगम के पानी के टैंकर के ऊपर सोए बेलदार की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नगर निगम लुधियाना में बेलदार
लुधियाना(सलूजा): चांद सिनेमा के नजदीक नगर निगम के पानी के टैंकर के ऊपर सोए बेलदार की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नगर निगम लुधियाना में बेलदार मुलाजिम के रूप काम करने वाले 30 वर्षीय कृष्ण ने सुबह उठते समय ज्यों ही अंगड़ाई लीं तो ऊपर से निकलती हाईटैंशन तारों की चपेट में आ गया और घटना स्थान पर ही उसने दम तोड़ दिया।
पता चला है कि बेलदार कृष्ण कुछ समय से परेशान चल रहा था। मृतक बेलदार कृष्ण स्थानीय महाराज नगर में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व संबंधित विभागों के अधिकारी पहुंच गए और जांच शुरू कर दीं।