J&K : आतंकियों से मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने घेरा इलाका, हथियार एवं गोला बारूद बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Sep, 2024 11:40 PM

j k arms and ammunition recovered after encounter with terrorists

वीरवार देर शाम जिले की सूरनकोट तहसील के दुर्गम क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा की जा रही गश्त के दौरान हुई संक्षिप्त गोलीबारी के बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया है।

पुंछ (धनुज शर्मा) : वीरवार देर शाम जिले की सूरनकोट तहसील के दुर्गम क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा की जा रही गश्त के दौरान हुई संक्षिप्त गोलीबारी के बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे, इसी बीच अचानक सुरक्षाबलों पर संदिग्ध आतंकियों द्वारा गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी का जवाब दिया और संक्षिप्त गोलीबारी के बीच संदिग्ध आतंकी मौके से घने जंगलो में गायब हो गए। वहीं सुरक्षाबलों ने और ज़्यादा सुरक्षाबलों को मौके पर तैनात कर तलाशी अभियान चलाया जिसमें सुरक्षाबलों को 1 एके 47 मैगज़ीन, 1 हथगोला, 1 कंबल, सूखे मेवे तथा खाने पीने का सामान बरामद हुआ  है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को चारों और से घेर तलाशी अभियान को बड़े पैमाने पर चलाया। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में और अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती कर आतंकियों की तलाश जारी थी। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!