Breaking: Jammu Kashmir में सुरक्षा बलों व आतंकियों में मुठभेड़ शुरू, पूरा इलाका सील

Edited By Kamini,Updated: 26 Jun, 2025 11:50 AM

encounter in jammu kashmir

जम्मु कश्मीर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों व आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हो गई है।

जम्मू डेस्क (उदय) : जम्मु कश्मीर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों व आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू संभाग के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।

विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि, बसंतगढ़ के साजी इलाके में 4-5 आतंकवादियों के फंसे होने की संभावना है। ऑपरेशन के दौरान सर्च टीम पर गोलीबारी हुई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल  गोलीबारी जारी है। जानकारी के मतुबाकि, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और अतिरिक्त बल को मौके पर भेज दिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!