Edited By Vatika,Updated: 26 Oct, 2019 10:33 AM
दीपावली पर्व पर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
जालंधर(सुधीर): दीपावली पर्व पर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि दीवाली के चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था को यकीनी बनाने के लिए 24 घंटे शहर के बाजारों व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने ए.आर.पी. एवं एस.ओ.जी. के कमांडो को तैनात कर दिया है। इसके साथ ही तमाम अधिकारियों को फील्ड में रहने के आदेश जारी कर दिए हैं।
भुल्लर ने कहा कि लोग धूमधाम से दीवाली के त्यौहार को मनाएं और हम लोगों की सुरक्षा को याकीनी बनाएंगे। वहीं, कमिश्नर ने पर्व के चलते देर रात खुद फील्ड में निकलकर शहर में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया है। रात को शहर में प्रवेश करने वाले हरेक वाहनों की चैकिंग की जा रही है। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉयड टीमों व बम निरोधक दस्ते ने शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य स्थानों सर्च अभियान चलाया है।