Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Dec, 2019 10:43 AM
होशियारपुर से वापस अपने घर बस्ती शेख जालंधर आ रही एक महिला की काकी पिंड रामा मंडी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।
जालंधर(महेश): होशियारपुर से वापस अपने घर बस्ती शेख जालंधर आ रही एक महिला की काकी पिंड रामा मंडी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका गुरविन्द्र कौर अपने पति इंद्रजीत सिंह के साथ एक्टिवा पर सवार थी कि अचानक नीचे गिर पड़ी। उसे गम्भीर हालत में रामा मंडी के जौहल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
थाना रामा मंडी की पुलिस चौकी दकोहा के ए.एस.आई. भुपिन्द्र सिंह ने मृतका गुरविन्द्र कौर के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पति के अनुसार यह हादसा अचानक हुआ है, उनकी स्कूटरी अन्य किसी वाहन से नहीं टकराई।