रविवार छुट्टी के बावजूद आढ़तियों ने खोली होलसेल मकसूदां नई सब्जी मंडी

Edited By Vatika,Updated: 06 Apr, 2020 09:23 AM

wholesale market of new vegetable market

नई सब्जी मंडी मकसूदां में रविवार को छुट्टी होने के बावजूद होलसेल आढ़तियों ने देश सेवा हेतु मंडी खोली।

जालंधर (शैली): नई सब्जी मंडी मकसूदां में रविवार को छुट्टी होने के बावजूद होलसेल आढ़तियों ने देश सेवा हेतु मंडी खोली। आढ़ती डिंपी सचदेवा, राजिंद्र मित्तल, हरचरण सिंह कुक्कू, तरुण, सन्नी, गोल्डी सहित फ्रूट मंडी चेयरमैन रछपाल बब्बू, प्रधान इंद्रजीत नागरा, महासचिव सिल्की भारती, पवन मदान, रछपाल चिब ने बताया कि शहरवासियों को सब्जी व फलों की कमी नहीं आने देंगे।

मंडी में 788 के लगभग परचून सब्जी विक्रेता सब्जी खरीदने आए जिनकी एंट्री दौरान आई.एम.ए. के प्रधान डा. पंकज पाल व डा. जंगप्रीत सिंह की टीम ने थर्मो स्कैङ्क्षनग की और सभी को मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे। गौरतलब है कि शनिवार को 2700 के लगभग रिटेलर सब्जी खरीदने आए थे लेकिन आज उनकी संख्या 30 फीसदी रही। लोकल सब्जियों की आमद अधिक होने व ग्राहक कम होने के कारण कई सब्जियां होलसेल में मात्र 5 व 10 रुपए में बिकीं। पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन से नजर रखी गई।


मंडी आढ़तियों की नहीं हो पा रही थर्मो स्कैनिंग
मंडी में आढ़तियों की एंट्री का समय सुबह 5 से 6 बजे तक रखा गया है व आई.एम.ए. की टीम सुबह पौने 6 बजे पहुंची, जिस कारण उनकी थर्मो स्कैनिंग नहीं हो पाई। डी.एम.ओ. दविन्द्र सिंह ने मैडीकल टीम से सुबह 5 बजे से पहले पहुंचने की अपील की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!