चोरी के गैस सिलैंडर बेचने की फिराक में घूम रहे 2 चोर काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Jan, 2020 01:44 PM

two thieves roaming around trying to sell stolen gas cylinders

एल.सी.डी. भी बरामद, 20 दिसम्बर को दिया था वारदात को अंजाम

जालंधर(महेश): एस.एच.ओ. थाना जालंधर कैंट राम पाल के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने चोरी के गैस सिलैंडर बेचने की फिराक में घूम रहे 2 चोरों को काबू किया है। उनसे 2 सिलैंडर व एक एल.सी.डी. बरामद हुई है। दोनों ने मिल कर गुरदयाल कालोनी, गांव संसारपुर निवासी दीपक कुमार के घर से 20 दिसम्बर को एल.सी.डी. चोरी की थी।

ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा ने बताया कि पुरानी चुंगी संसारपुर से पकड़े गए आरोपियों की पहचान कर्ण उर्फ नौनी पुत्र विकास निवासी गांव संसारपुर तथा राहुल पुत्र दलविन्द्र कुमार निवासी गांव मीओंवाल के रूप में हुई है। दोनों की आयु 22 से 25 साल के बीच होगी। चोरी के गैस सिलैंडर उन्होंने खुसरोपुर पुरानी चुंगी के नजदीक एक घर से, जबकि एल.सी.डी. कर्ण के घर से मिली। कर्ण व राहुल के खिलाफ थाना कैंट में केस दर्ज कर लिया है। दोनों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!