Edited By Anjna,Updated: 17 Jan, 2019 11:46 AM
गुरु नानकपुरा चौगिट्टी में पड़ते अवतार नगर क्षेत्र के निवासी संदीप सिंह पुत्र ध्यान सिंह की सल्फास निगलने से हालत बिगड़ गई है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जालंधर(शौरी): गुरु नानकपुरा चौगिट्टी में पड़ते अवतार नगर क्षेत्र के निवासी संदीप सिंह पुत्र ध्यान सिंह की सल्फास निगलने से हालत बिगड़ गई है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक के जहरीला पदार्थ निगलने का कारण अभी सामने नहीं आया है। थाना रामा मंडी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक के अभी बयान नहीं हुए हैं।