Edited By Anjna,Updated: 11 May, 2018 07:00 AM
फोकल प्वाइंट में एक व्यक्ति ने फंदा लगा जान दे दी। मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में हुई है। ए.एस.आई. संजीव कुमार ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि नवनीत सिंह काफी शराब पीता था और परिवार के लोगों को पीटता भी था।
जालंधर (मृदुल): फोकल प्वाइंट में एक व्यक्ति ने फंदा लगा जान दे दी। मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में हुई है। ए.एस.आई. संजीव कुमार ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि नवनीत सिंह काफी शराब पीता था और परिवार के लोगों को पीटता भी था।
मृतक की पत्नी के बयानों के मुताबिक 3 दिन पहले उसने धमकी दी थी कि वह खुद मर जाएगा या किसी को मार देगा। आज शाम उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।