Edited By swetha,Updated: 12 Jan, 2019 08:35 AM
जी.टी.बी. नगर में दिन-दिहाड़े ए.टी.एम. से पैसे निकाल कर बाहर निकली महिला से हथियारों के बल पर 20 हजार रुपए की नकदी लूट ली गई। सूचना कंट्रोल रूम में मिलने के बाद पी.सी.आर. टीमें व थाना-6 की पुलिस मौके पर पहुंच गई व जांच में जुट गई।
जालंधर (वरुण): जी.टी.बी. नगर में दिन-दिहाड़े ए.टी.एम. से पैसे निकाल कर बाहर निकली महिला से हथियारों के बल पर 20 हजार रुपए की नकदी लूट ली गई। सूचना कंट्रोल रूम में मिलने के बाद पी.सी.आर. टीमें व थाना-6 की पुलिस मौके पर पहुंच गई व जांच में जुट गई।
हैरानी की बात है कि खबर छिपाने के लिए इस केस के आई.ओ. ने फोन बंद कर दिया, जबकि थाना-6 के एस.एच.ओ. ने भी मीडिया का फोन उठाना बंद कर दिया। ए.सी.पी. नवीन कुमार के पास भी देर रात तक इस लूट की खबर नहीं थी। वहीं थाने के मुंशी का कहना था कि सारी जानकारी एस.एच.ओ. या फिर आई.ओ. के पास है। कंट्रोल रूम द्वारा मामले की पुष्टि कर दी गई है।