महिला कांस्टेबल को पहले बनाया बहन, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

Edited By swetha,Updated: 22 Jul, 2019 10:13 AM

rape case

पी.ए.पी. कैंपस में तैनात हरियाणा के जिला रोहतक के निवासी एक कांस्टेबल ने पहले अपनी महिला साथी कांस्टेबल से उसके कांस्टेबल पति के सामने राखी बंधवाई और उसे अपनी बहन बनाया।

जालंधर(महेश): पी.ए.पी. कैंपस में तैनात हरियाणा के जिला रोहतक के निवासी एक कांस्टेबल ने पहले अपनी महिला साथी कांस्टेबल से उसके कांस्टेबल पति के सामने राखी बंधवाई और उसे अपनी बहन बनाया। फिर उसी बहन को बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर डाला। हालांकि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। थाना कैंट की पुलिस ने इस संबंध में आरोपी दिनेश पुत्र रमेश हाल वासी स्पोर्ट्स क्वार्टर पी.ए.पी. कैंपस के खिलाफ पीड़ित महिला कांस्टेबल के बयानों पर शनिवार देर रात को आई.पी.सी. की धारा 376, 384, 328, 120-बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। दिनेश के साथ इस केस में उसके एक और साथी कांस्टेबल शिवनारायण चीनू को भी नामजद किया गया है। 

ए.सी.पी. जालंधर कैंट रविन्द्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी पी.ए.पी. से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। शिकायतकत्र्ता महिला कांस्टेबल का सोमवार को सिविल अस्पताल से पुलिस मैडीकल करवाएगी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि अगस्त-2018 को दिनेश ने उससे उसके घर में आकर राखी के दिन उसके पति के सामने राखी बंधवाई थी। राखी के बाद भी वह उसके पास आता रहा लेकिन 14 मार्च 2019 को वह सुबह 10 बजे उसके क्वार्टर में आया। 

उस समय उसका पति अपने किसी दोस्त की शादी पर गया हुआ था। दिनेश ने इस दौरान उसको पीसे बादाम के पाऊडर के बहाने नशीला पदार्थ खिला दिया था। वह सुबह तो वहां से चला गया पर दोपहर 1 बजे फिर वापस क्वार्टर में आया, तब भी वह बेहोशी की हालत में थी। उसने क्वार्टर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका एक और साथी कांस्टेबल शिव नारायण भी उसके साथ था। बाद में दोनों वहां से फरार हो गए। पूरी तरह होश में आने के बाद उसे वह सब कुछ याद आ गया जो उक्त ने उसके साथ किया था। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उससे राखी बंधवा कर उसे अपनी बहन बनाने वाला शख्स इतनी गिरी हुई हरकत कर सकता है।

दिनेश करता रहा ब्लैकमेल
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद दिनेश काफी देर तक उसे ब्लैकमेल करता रहा। वह उसे कहता था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसकी जान भी ले सकता है। उसके ब्लैकमेलिंग के चलते उसने कुछ माह तो किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन एक दिन उसके पति को सब कुछ पता चल गया। फिर उसने पूरी कहानी अपने पति को सुनाई।

ए.डी.जी.पी. को दी शिकायत
दिनेेश व शिव नारायण चीनू की उसने अपने पति को साथ लेकर ए.डी.जी.पी. पी.ए.पी. को लिखित शिकायत दी, जिसमें विस्तार से वह सब कुछ बताया गया जो उसके साथ हुआ। ए.डी.जी.पी. ने इन्साफ का आश्वासन दिया और उसकी शिकायत जालंधर के पुलिस कमिश्नर को दिनेश व शिवनारायण पर बनती कानूनी कार्रवाई करने के लिए भेज दी। पुलिस कमिश्नर की जांच के बाद संबंधित पुलिस स्टेशन जालंधर कैंट को दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए गए। 

पति-पत्नी दोनों हैं रैसलर
पीड़ित कांस्टेबल महिला व उसका पति रैसलर हैं और स्पोर्ट्स कोटे से ही दोनों को पंजाब पुलिस में नौकरी मिली हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!