दीप नगर और कैंट में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Dec, 2019 03:48 PM

police search campaign

ए.सी.पी. मेजर सिंह ढड्डा ने फिर दी चेतावनी

जालंधर(महेश): ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा के नेतृत्व में दीप नगर व जालंधर कैंट में विशेष सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें एस.एच.ओ. जालंधर कैंट रामपाल व परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी नरेन्द्र मोहन भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और बार-बार समझाने के बावजूद भी न समझने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों तथा दुकानदारों को ए.सी.पी. मेजर सिंह ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा कि वे कानून का उल्लंघन न करें नहीं तो उन पर कड़ी कार्रवाई करने से पुलिस पीछे नहीं हटेगी। 

इंस्पैक्टर रामपाल व चौकी प्रभारी नरेन्द्र मोहन ने सड़क के बीच खड़े वाहनों तथा दुकानदारों के पड़े सामान को साइड पर करवाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा तथा भीड़ का कारण बनने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा व आम लोगों को कोई परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!