Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2018 01:17 PM
जालंधर के मशहूर दोमोरिया पुल की तरफ जाने वाले लोगों के लिए अहम ख़बर है। इस पुल को नगर-निगम की तरफ से आज के दिन के लिए बंद रखा गया है। इसका कारण दोमोरिया पुल की ख़राब हुई सड़कों की मुरम्मत करना बताया जा रहा है।
जालंधर (राज शर्मा): जालंधर के मशहूर दोमोरिया पुल की तरफ जाने वाले लोगों के लिए अहम ख़बर है। इस पुल को नगर -निगम की तरफ से आज के दिन के लिए बंद रखा गया है। इसका कारण दोमोरिया पुल की ख़राब हुई सड़कों की मुरम्मत करना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पिछले करीब 12 सालों से यहां सड़कों का निर्माण नहीं किया गया, जिस कारण सड़कों की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है और आए दिन एक्टिवा चालक सहित कई वाहन हादसे के शिकार होते हैं।
सड़कों की हालत को सुधारने के लिए आज नगर -निगम की तरफ से दोमोरिया पुल की सड़कों की मुरम्मत का काम किया जा रहा। इस कारण आज दमोरिया पुल की तरफ जाने वालों लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।