Edited By Mohit,Updated: 25 Mar, 2019 10:45 PM
आज नजदीकी गांव कनियां कलां में एक विवाहिता महिला ने रहस्यमयी हालत में अपने मायके के घर में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
शाहकोट (मरवाहा,त्रेहन): आज नजदीकी गांव कनियां कलां में एक विवाहिता महिला ने रहस्यमयी हालत में अपने मायके के घर में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
इस केस की जांच कर रहे ए एस आई लखविंदर सिंह से इस सबंध में बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि मितक महिला ममता 30 वर्ष पुत्री परमजीत निवासी गांव कनियां कलां की शादी करीब 5-6 वर्ष पहले गांव नूरपुर चट्ठा निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। उनके कोई संतान नहीं थी। ममता कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान थी। कुछ दिन पहले ममता को उसका पति उसके मायके गांव कनियां कलां छोड़ कर गया था। कल उसका पति कुलदीप उसे लेने भी आया था लेकिन ममता पति के साथ नहीं गई।
आज ममता अपने मायके के घर में ही रखी लोहे की एक पेटी पर चढ़ गई तथा कमरे की छत पर लगे लोहे के गार्डर पर फंदा लगा कर लटक गई। जब तक परिजनों को पता चलता ममता की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथा मितका ममता के पिता परमजीत के बयान पर धारा 174 के तहत कार्यवाई पर शव को पोस्ट मार्टम हेतु सिविल अस्पताल नकोदर भेज दिया है। पुलिस इस केस की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।