Edited By Mohit,Updated: 17 Jun, 2019 09:49 PM
जालंधर की सी.आई.ए.-1 की पुलिस ने 5 पेटी अवैध शराब सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सतवीर सिंह उर्फ विजय पुत्र गुबू सिंह, सुरिंदर कुमार उर्फ काला और मनी निवासी रामामंडी के तौर पर हुई है।
जालंधर (वरुण): जालंधर की सी.आई.ए.-1 की पुलिस ने 5 पेटी अवैध शराब सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सतवीर सिंह उर्फ विजय पुत्र गुबू सिंह, सुरिंदर कुमार उर्फ काला और मनी निवासी रामामंडी के तौर पर हुई है।
पुलिस ने गलो कालोनी गुजा पीर रोड मोड़ पर इनको काबू करके इनसे 5 पेटी अवैध शराब और एक एक्टिवा बरामद की। दोषियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहल से भी नाजायज शराब बेचने के मुकदमे दर्ज हैं।